Site icon Raj Daily News

‘यश चोपड़ा ने दी थी शादी न करने की सलाह’:सोनम खान बोलीं- उन्होंने सतर्क किया था, आखिरकार 25 साल बाद तलाक हो ही गया

2 2 1720518806 GDjrcE

सोनम खान ने यश चोपड़ा की फिल्म विजय से करियर की शुरुआत की थी। 1988 की इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी नजर आए थे। सोनम 1988 से 1994 तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। वे 18 साल की उम्र में डायरेक्टर राजीव राय से शादी करना चाहती थीं। हालांकि उनके इस फैसले से यश चोपड़ा बिल्कुल सहमत नहीं थे। उन्होंने सोनम को कम उम्र में शादी करने से मना भी किया था। उनका कहना था कि सोनम को शादी के लिए अपना करियर दांव पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि सोनम ने उनकी बात नहीं सुनी थी। यश चोपड़ा ने शादी करने से मना किया था
सोनम ने न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा- शादी से पहले मुझे सलमान खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी। मुझे यश चोपड़ा ने फिल्म आइना का भी ऑफर दिया था, जिसमें बाद में अमृता सिंह ने काम किया। जब मैंने यश चोपड़ा से कहा कि मैं ये फिल्म नहीं कर सकती हूं तो उन्होंने कहा- तुम शादी मत करो, तुम ऐसा करके गलती कर रही हो। हालांकि मैंने उनकी बात नहीं सुनी। 21 साल की उम्र में मां बनीं
सोनम ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में काम करना छोड़ दिया था। 18 की उम्र में शादी कर ली थी और 21 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बन गई थीं। सोनम बोलीं- किसी को शादी की वजह से काम करना नहीं छोड़ना चाहिए
सोनम ने इस पर भी अपनी राय रखी कि उन्हें कम उम्र में करियर छोड़ने का मलाल है या नहीं। उन्होंने कहा- हां, पछतावा हुआ था। किसी भी महिला को काम नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे कुछ भी हो। अगर शादी किसी अरबपति से भी हो रही हो, तो भी महिला को काम करना नहीं छोड़ना चाहिए। सोनम ने 1991 में राजीव राय से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद दोनों बेटे गौरव के पेरेंट्स बने। हालांकि उनकी ये शादी 25 साल बाद टूट गई। सोनम अब बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version