whatsapp image 2024 07 23 at 112910 am 1721714434 K4iG57

उदयपुर की फतहसागर झील में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को लोगों ने सोमवार को झील में छलांग लगाते देखा था। पानी में उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन पता नहीं चला। आज सुबह वापस रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें युवक के साथ ही एक अन्य व्यक्ति का भी शव मिला। अंबामाता थाना पुलिस ने शवों को एमबी हॉस्पिटल मॉच्यूरी में रखवाया। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार युवक की ​मानसिक स्थिति ठीक नही थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। वहीं दूसरे व्यक्ति के डूबने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। युवक की बाइक सड़क किनारे मिली पुलिस के अनुसार एक दिन पहले विवेक खारोल (23) नाम का युवक झील में डूबा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे रानी रोड वाले छोर से झील में छलांग लगाते हुए देखा था। युवक की बाइक रोड किनारे खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी में गहराई में जाने से युवक की मौत हो गई। जेब में मिला कागज दूसरे मृतक की पहचान नंदकिशोर सुहालका(45) निवासी गायरियावास के रूप में हुई है। वह सुबह अक्सर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। उस दौरान फतहसागर झील में डूब गए। उनकी जेब से एक कागज मिला है जिसमें नंदकिशोर गायरियावास सुहालका देशी शराब लिखा है। रेस्क्यू टीम में गोताखोर पुरुषोत्तम कुमावत, कपिल सालवी, विपुल चौधरी, हीरालाल प्रजापत और हितेश सोलंकी आदि शामिल थे।

By

Leave a Reply

You missed