e3745b09 3bbc 493d 8322 24f4e6984caf1750821838063 1750834733

बूंदी की लाखेरी पुलिस ने एक व्यक्ति पर लोहे के पाइप और गंडासी से हमला करने वाले दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को गंभीर चोटों के कारण कोटा रेफर किया गया था। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा के अनुसार पचीपला निवासी चंद्र प्रकाश गुजर 2 जून को शाम 7-8 बजे डांगाहेडी गांव गया था। वहां पचीपला के रहने वाले भैरू लाल और गणेश ने उस पर हमला कर दिया। हमले में चंद्र प्रकाश के सिर समेत कई जगह चोटें आईं। वह मौके पर बेहोश हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे लाखेरी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply