बारां| युवाओं में संस्कार विकसित करने को लेकर गायत्री परिवार के तहत दिया फाउंडेशन (दिव्य भारत यूथ एसोसिएशन) सराहनीय कार्य कर रही है। यह संगठन युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। दिया फाउंडेशन सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं को शामिल करने के लिए काम करता है। यह फाउंडेशन गायत्री परिवार की ही एक ईकाई है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। दिया फाउंडेशन के जिला संयोजक मुकेश मीणा ने बताया कि फाउंडेशन की स्थापना साल 2006 में शांतिकुंज हरिद्वार में हुई थी। यह फाउंडेशन युवाओं को नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, और सामाजिक कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं को शामिल करने के लिए काम करता है। दिया फाउंडेशन युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें समाज में रचनात्मक रूप से योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए काम करता है। साथ ही दिया फाउंडेशन सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं को शामिल करने के लिए काम करता है। उन्होंनें बताया कि दिया फाउंडेशन अखिल विश्व गायत्री परिवार का एक अभिन्न अंग है और इसके मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करता है। संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए दिया फाउंडेशन बारां के जिला संयोजक मुकेश मीणा से 9785418203 पर संपर्क कर सकते है। संगठन का फोकस… सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण व अन्य गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना चिकित्सा के क्षेत्र में… काढ़ों का भी वितरिण संगठन की ओर से समय-समय पर विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे है। बीमारियों से बचाव, उपचार एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का भी वितरण किया जाता है। साथ ही नियमित योग एवं प्रणायाम शिविर के तहत युवाओं व आमजन को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। नशामुक्ति के लिए… नशा नहीं करने के लिए प्रेरित संगठन की ओर से समय समय पर संस्कार शिविर भी आयोजित किए जाते है। जिसमें युवाओं को शराब तथा किसी भी तरह के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, और सामाजिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। पर्यावरण संरक्षण के लिए… पौधरोपण के साथ कर रहे उनकी नियमित सार संभाल बारां जिले में यह फाउंडेशन साल 2010 से सक्रिय रुप से कार्य कर रहा है। संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कचरे को कचरा पात्र में डालने, वनों की कटाई रोकने आदि को लेकर लोगों को जागरुक किया जाता है। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने पर भी जोर दिया जा रहा है। संगठन की ओर से बारां में अब तक करीब 15 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके है। जिनकी टीम की ओर से नियमित देखभाल व सिंचाई की जाती है। इसी के चलते अधिकांश पौधे अब पेड़ बन चुके है।

Leave a Reply