भास्कर न्यूज | भरतपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गोमांस खाने संबंधी वाले बयान पर विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने जोशी का कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर ने कहा कि सीपी जोशी ने राहुल गांधी जी के बारे में झूठे आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी पूरे देश के स्वच्छ छवि के नेता है। उन पर ऐसे आरोप लगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। सीपी जोशी ने राहुल गांधी जी के बारे में जो झूठे आरोप लगाए है कि वो गाय का मांस खाते है और संसद के अन्दर शिव की फोटो लाते हैं। यूथ कांग्रेस भरतपुर विधानसभा अध्यक्ष सात्यकी देशवाल ने कहा कि राहुल गांधी जी ने जीवन में कभी भी गाय का मांस नही खाया है। सीपी जोशी एक सम्मान जनक पद पर बैठे हैं और उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। उल्लेखनीय है कि सीपी जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि भारत-चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तनाव है और राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठते हैं। जो गोमांस खाता है, वह संसद में महादेव की तस्वीर लेकर आता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नदबई विधानसभा अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, अर्जुन छावड़ी, अभिषेक चांदवारी, मुकेश गोठिया, विवेक देशवाल, सोनू राना, योगेश जांगिड़, मनीष फौजदार, राजू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूथ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर जताया विरोध, पुतला फूंका
