उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 14 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. यूपी सरकार हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करेगी: 12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की 3 हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। 2. श्रमिक कल्याण प्रणाली के लिए इंडस एक्शन और यूपी सरकार में समझौता: 12 मार्च को यूपी सरकार ने श्रमिक कल्याण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए इंडस एक्शन ग्रुप के साथ समझौता किया। राष्ट्रीय 3. नई दिल्ली में जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का आयोजन हुआ: 12 मार्च को नई दिल्ली में जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। 4. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन: 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (KIWG 2025) का समापन हुआ। 5. देश के ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी आई: 12 मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी दर्ज की गई है। 6. तेल क्षेत्र (नियामक एवं विकास) संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित: 12 मार्च को लोकसभा में तेल क्षेत्र नियामक और विकास संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया गया। 7. गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्यबल की 14वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित: 12 मार्च को गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्य बल (ETF) की 14वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। 8. प्रधानमंत्री युवा लेखक मेंटरशिप योजना 2025 की शुरुआत: 11 मार्च को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मेंटरशिप योजना (PM-YUVA 3.0) की शुरुआत की। 14 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें
यूपी करेंट अफेयर्स – 13 मार्च: वाराणसी में अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनेगा; पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिला उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 13 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…
