Site icon Raj Daily News

यूरोप में फंसे दिव्यांका-विवेक:कपल को मिला करीबी दोस्त का साथ, दिव्यांका बोलीं- ‘हम दूतावास भी जा रहे, सिचुएशन ठीक हो जाएगी’

तीन दिन पहले (10 जुलाई) एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ फ्लोरेंस में लूटपाट हो गई थी। उन्होंने अपने पर्स, पासपोर्ट और कीमती सामान खो दिए थे। हालांकि, अब उनकी पैसे की स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, दिव्यांका ने इस बारे में अपडेट किया। पैसे की स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है: दिव्यांका त्रिपाठी एक्ट्रेस ने कहा, ‘आपके प्यार के लिए बहुत धन्यवाद। दरअसल, उस वक्त मैं ऐसी सिचुएशन में फंस गई थी जहां किसी से भी बात करना असंभव था। मैं काफी परेशान थी। अब हमारी स्थिति पहले से काफी बेहतर है। हमारे पैसे की स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है। वैसे, हमने सब कुछ नहीं खोया है जैसा कि बताया जा रहा है। हमारे पास कुछ चीजें बची हुई हैं।’ विवेक के फ्रेंड ने अपना क्रेडिट कार्ड दिया उन्होंने आगे बताया, ‘विवेक के एक पुराने यूनिवर्सिटी फ्रेंड ने हमारी मदद की है। उन्होंने हमें अपना क्रेडिट कार्ड दिया, जिसकी वजह से कुछ राहत मिली है। आज हम यहां के दूतावास में भी जा रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि वे लोग हमारी मदद करेंगे और यह सिचुएशन ठीक हो जाएगी।’ बता दें, कपल अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। यूरोप के फ्लोरेंस शहर में कपल दिनदहाड़े लूटपाट का शिकार हुए थे। सोशल मीडिया पर विवेक दहिया ने दी थी लूटपाट की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए, विवेक दहिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। वीडियो में उन्होंने कहा था- ‘यह एक सुरक्षित स्थान माना जाता था। होटल के लोगों को पता था कि हमारी कार में सामान है। इसके बावजूद, हमारे सभी दस्तावेज, पैसे, पासपोर्ट, पिछले 15 दिनों में की गई सारी खरीदारी सहित सब कुछ चोरी हो गया है। हमारा सब कुछ चोरी हो गया है।’ पोस्ट में एक्टर ने आगे लिखा था- ‘कृपया हमें यह सुझाव देकर परेशान न करें कि देखभाल कैसे की जानी चाहिए। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन मुझे आशा है कि ऐसा नहीं होगा। यदि आप मदद कर सकते हैं तो मदद करें, या सहानुभूति रखें, अगर ऐसा करना कठिन है तो कृपया अपना काम करें और आगे बढ़ें।’

Exit mobile version