रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-84 ऐरोहेड ने मगरमच्छ का शिकार किया। मगरमच्छ तालाब से तालाब से बाहर आया था। किनारे पर पहले से घात लगाकर बैठी बाघिन टी-84 ऐरोहेड मगरमच्छ पर टूट पड़ी और उसको जबड़े में दबोच लिया। करीब 10 मिनट तक मगरमच्छ और बाघिन के बीच जमकर फाइट हुई, लेकिन आखिर में मगरमच्छ मारा गया। इसके बाद बाघिन मगरमच्छ को अपने मजबूत जबड़े में दबोचा और पानी से खींचकर ले गई। ये दृश्य देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। सबसे पहले 4 फोटोज में देखिए बाघिन ने कैसे किया मगरमच्छ का शिकार पद्मला तालाब में किया शिकार
जानकारी के अनुसार 14 जून को शाम की पारी में पर्यटक रणथंभौर के जोन नंबर 3 में टाइगर सफारी के लिए गए थे। इस दौरान जोगी महल के पास पद्मला तालाब में सैलानियों को मगरमच्छ के शिकार का रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला। पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। शारीरिक रूप से काफी कमजोर है ऐरोहेड
बाघिन टी 84 ऐरोहेड की उम्र करीब 16 साल है और बोन ट्यूमर की बीमारी से जूझ चुकी है। बाघिन ऐरोहेड अभी शारीरिक रूप से भी बेहद कमजोर है। इसके बावजूद उसने मगरमच्छ का शिकार कर लिया। सबसे पहले मछली ने किया था मगरमच्छ का शिकार
रणथम्भौर में सबसे पहले मशहूर बाघिन टी-16 यानी मछली ने मगरमच्छ को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद वन्यजीव प्रेमियों ने उसे क्रोकोडाइल किलर नाम दिया था। रणथंभोर टाइगर रिजर्व में बाघिनों की ओर से मगरमच्छ के शिकार के अब तक केवल 3 मामले सामने आए हैं। बाघिन रिद्धि भी कर चुकी है मगरमच्छ का शिकार
बाघिन ऐरोहेड की बेटी बाघिन टी-124 रिद्धि भी अपनी मां से पहले मगरमच्छ का शिकार कर चुकी है। इतना ही नहीं रिद्धि ने तो एक बार कछुए का भी शिकार किया था। वह टूरिस्टों के सामने भारी-भरकम कछुए को मुंह में दबाकर भाग गई थी। ————————- रणथंभौर में टाइगर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1. धूप सेकते भारी-भरकम कछुए को उठाकर भागी बाघिन,VIDEO:90 सेकंड में किया शिकार, टूरिस्ट बोले- ऐसा पहले कभी न देखा न सुना रणथंभौर (सवाई माधोपुर) टाइगर रिजर्व में शिकार के अलग-अलग वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे शिकार होते हैं जो बहुत ही कम सुने व देखे गए होते हैं। ऐसे ही एक शिकार इसमें बाघिन टी-124 रिद्धि टूरिस्टों के सामने भारी-भरकम कछुए को मुंह में दबाकर भाग गई। रिद्धि ने ये शिकार जोन-नं 3 में किया। पूरे शिकार को कैप्चर करने वाले टूरिस्टों का कहना था कि उन्होंने इस तरह का शिकार पहले कभी नहीं देखा। (पढें पूरी खबर)