राजसमंद में लगातार तीसरे दिन भी बारिश नही हुई, वही चौथे दिन भी बादल छटने के कारण बारिश की संभावना कम हुई। बुधवार ओर गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद गढ़बोर को छोड़कर कही पर भी बारिश नही हुई। जिसके चलते तीसरा दिन लगातार सुखा रहा। वही आज भी आसमान से बादल छटने के कारण बारिश की संभावना कम हो गई है। लगातार तीन दिनों तक मानसून की मेहरबानी नही होने के कारण अब फिर से गर्मी महसूस की जा रही है। आज सुबह 9 बजे का तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में गुरुवार दोपहर 4 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक गढ़बोर में 1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा आमेट, भीम, देलवाड़ा, देवगढ़, केलवाड़ा, खमनोर, कुंवारियां, नाथद्वारा, रेलमगरा, राजसमंद, सरदारगढ़ व गिलूण्ड कही पर भी बारिश नही हुई जिससे किसानों को मायूसी हुई। इसके अलावा कुंभलगढ़ क्षेत्र में भी बारिश नही होने बनास में पानी की आवक कम हो गई जिससे बाघेरी नाका का ओवर फ्लो पानी भी अब कम बहने लगा जिससे नंदसमंद ओर राजसमंद झील में पानी पहुंचने की संभावना अब कम होने लगी है। बाघेरी नाका के ओवर फ्लो पानी से ही पहले नंदसंमद बांध में पानी आत है फिर खारी फीडर से राजसमंद झील में छोड़ा जाता है।

Leave a Reply