ezgifcom animated gif maker 1750577685 dQperY

राजसमंद में शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चला, उसके बाद रविवार को मौसम सुहाना हो गया और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रविवार को सुबह 8 बजे का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। राजसमंद में लगातार तापमान कम होने का क्रम जारी है। शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर चला, जिसके बाद दिन भर गर्मी से राहत रही। वही बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम सुहावना हुआ व आसमान में सुबह से बादल छाए हुए है। आज सुबह 8 बजे का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। राजसमंद में हालांकि बारिश की गति बहुत ही धीमी थी, जिससे जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी देखी गई। वही सड़क मार्ग भी कही अवरूद्ध नहीं हुए जिससे आवाजाही बाधित नहीं हुई। रिमझिम बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ और तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वही रविवार का अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वही दोपहर 2 बजे के बाद बारिश के आसार जताए जा रहे है।

Leave a Reply