Site icon Raj Daily News

राजसमंद में महर्षि गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा:गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज की ओर से हुआ कार्यक्रम

6 1743326807 jY9Av9

राजसमंद में रविवार को भारतीय नववर्ष व गौतम जयंती के अवसर पर जिले भर में महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर नाथद्वारा, देवगढ़, रेलमगरा, केलवाड़ा में न्याय प्रणेता महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिला मुख्यालय पर गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लक्ष्मी मंदिर कांकरोली से महर्षि गौतम आश्रम आश्रम तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चों ने राम दरबार झांकी, श्रीकृष्ण, महर्षि गौतम सहित महापुरुषों की वेशभूषा में आकर्षक झांकियां सजाई। वही पारम्परिक वेशभूषा में पुरूष महिला सहित बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लिया। जहां महिलाएं सिर पर सुसज्जित मांगलिक कलश लेकर चल रही थी। वही बच्चों की झांकियां ऊंट गाड़ियों व वाहनों में चल रही थी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज से सुसज्जित बाइक चल रही थी। उसके बाद घोड़े पर झांकी सजाई गई। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा होती रही, वही डीजे पर भजनों की धुन महिलाओं ने कलश के साथ नृत्य किया वही पुरुषों व बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक नृत्य किया। शोभायात्रा महर्षि गौतम आश्रम पर समाप्त हुई, जहां कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Exit mobile version