राजसमंद में दो दिनों से तापमान के उतार-चढ़ाव के बावजूद सर्दी का असर स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार को 2 डिग्री तापमान कम होकर 10 डिग्री दर्ज किया गया वहीं शनिवार को तापमान फिर से 1 डिग्री चढ़कर 11 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के मामूली उतार चढ़ाव के बाद दो दिनों से सर्दी का असर स्थिर बना हुआ है। आसमान साफ होने के कारण आज सुबह के समय धूप निकली। आज अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। दोपहर के समय सर्दी का असर कम होने से लोगो को बीना गर्म कपड़ों के देखा गया। शुक्रवार की तरह आज भी बाजार जल्दी खुले व लोगो की आवाजाही हुई। जिले में आज भी कही कोहरा नही देखा गया। जिससे गोमती उदयपुर फोरलेन व राजसमंद भीलवाड़ा फोरलेन मार्ग पर वाहनो की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह रही। आज भी हवा की गति 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।