जिलिन, चीन में 2 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशिया कप वुशू प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। टीम में राजस्थान की तीन खिलाड़ियों जाह्नवी मेहरा, नीतिका बंसल और महक शर्मा को शामिल किया गया है। भारतीय वुशू टीम चीन के लिए रवाना हो गई। यह जानकारी भारतीय वुशू महासंघ के उपाध्यक्ष और राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने दी। वुशू फेडरेशन ऑफ एशिया इसका आयोजन कर रहा है। जाह्नवी 56 किलो, नीतिका 65 किलो और महक 75 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक की दावेदारी पेश करेंगी। वुशू कोच राजेश कुमार टेलर ने बताया कि जाह्नवी और नीतिका ने 2024 में मकाऊ में आयोजित 10वीं एशियन वुशू प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते थे। कोच को इस बार भी तीनों खिलाड़ियों के पदक की उम्मीद है।

Leave a Reply

You missed