195 1745241033680643c996c88 2 OkEvMG

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की जिला शाखा भीलवाड़ा के चुनाव पारीक भवन आरसी व्यास कॉलोनी में हुए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद की देखरेख में मतदान हुआ। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक रविराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी और वर्तमान जिला अध्यक्ष भैरुलाल जोशी मौजूद रहे। अधिकांश सदस्यों ने भेरुलाल जोशी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का आग्रह किया। लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों से इनकार कर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र जाट और सूरज करण आचार्य ने नामांकन दाखिल किया। जिला मंत्री पद के लिए इंद्रजीत रेगर, देवेंद्र शर्मा और रानू पारीक ने दावेदारी की। वरिष्ठों के निर्देश पर रानू पारीक ने नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कुल 207 वोट डाले गए। सुरेश जाट को 181 और सूरज करण आचार्य को 26 वोट मिले। सुरेश जाट ने 135 वोट से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर इंद्रजीत रेगर ने तीन वोट से जीत हासिल की। प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी और जिला अध्यक्ष भैरुललाल जोशी ने शपथ दिलाई। श्याम सुंदर व्यास, भीम सिंह राजपूत, महिला प्रतिनिधि विनीता शर्मा, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह राठौड़ ने विचार रखे।

By

Leave a Reply