राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के केंद्रीय सचिवालय नई दिल्ली ने एडवोकेट दशरथ सिंह आढ़ा को राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिरोही में आयोजित स्वागत समारोह में विभिन्न संगठनों ने आढ़ा का सम्मान किया। इनमें वकील मंडल सिरोही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिरोही यूनिट, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद और भारत मुक्ति मोर्चा शामिल रहे। बहुजन क्रान्ति मोर्चा सिरोही के जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया ने कहा कि इस नियुक्ति से राजस्थान के पिछड़े वर्ग की आवाज मजबूत होगी। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट राम लाल राणा ने समर्थन का आश्वासन दिया। एडवोकेट दशरथ सिंह आढ़ा ने पद की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्र सिंह चौहान, हनवंत सिंह राव, राजेंद्र सिंह आढ़ा, भंवर सिंह देवड़ा, मदन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
राजस्थान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला नया नेतृत्व:एडवोकेट दशरथ सिंह आढ़ा बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सिरोही में किया स्वागत
