Site icon Raj Daily News

राजस्थान में बाड़मेर दूसरा गर्म जिला, 27 तक हीटवेव अलर्ट:तापमान पहुंचा 42 डिग्री से पार, दिन-रात के तापमान 17 सेल्सियस का अंतर

बाड़मेर में एक बार फिर गर्मी व लू का कहर शुरू हो गया है। प्रदेश में कोटा के बाद बाड़मेर दूसरा सबसे गर्म जिला रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज से 27 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। दरअसल, अप्रैल माह में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ रही है। इस माह मौसम में बार-बार देखने को मिल रहा है। फर्स्ट वीक में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पड़ोसी जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान गिरने के साथ-साथ गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इसके बाद तीसरे वीक फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी है। अब आने वाले दिनों में हीट वेव लोगों को सताएगी। बुधवार को गर्मी व लू ने हाल बेहाल कर दिए। लू का असर रात को 10 बजे तक भी देखने को मिला। इससे तापमान भी बढ़कर 42 से पार चला गया। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए जतन करते नजर आए। नींबू पानी, ज्यूस कॉर्नर सहित पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घर से निकलने समय मुंह व शरीर ढककर बाहर निकल रहे थे। गुरुवार को भी सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ तेज गर्मी शुरू हो गई। लू के थपेड़े परेशान करने लगे। इधर प्रशासन भी हीट वेव के अलर्ट के बीच एक्टिव मोड पर है। प्रशासन ने 8 वीं ने स्कूलों के समय में फेरबदल किया है। मौसम विभाग ने आज से 27 अप्रैल तक हीट वेव की संभावना जताई है। इससे तापमान बढ़ेगा। हेल्थ विभाग की अपील सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि जहां तक सम्भव हो धूप में न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से चार बजे तक विशेष ध्यान रखें। यदि निकलना बहुत जरूरी हो तो धूप में शरीर पूर्ण तरह से ढका हो। धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़ों का उपयोग करें। बहुत अधिक भीड़ व गर्म घुटन भरे कमरों से बचें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को गमछे या तौलिये से ढक कर ही जरूरी होने पर बाहर निकलें। रंगीन चश्में एवं छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पिएं एवं पेय पदार्थो जैसे निंबू पानी, नारियल पानी, ज्यूस आदि का प्रयोग करें।

Exit mobile version