Site icon Raj Daily News

राज्यपाल बागड़े बारां पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया:जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली, भौंतीपुरा मॉडल गांव का करेंगे अवलोकन

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को बारां के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। सांसद दुष्यन्त सिंह, कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी राजकुमार चौधरी ने उनकी अगवानी की। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा और उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के अनुसार वे शाहबाद तहसील की खटका ग्राम पंचायत के भौंतीपुरा मॉडल गांव का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे वन धन विकास केंद्रों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलेंगे। जनजाति आश्रम छात्रावासों और पीएम जन मन सहरिया परिवारों के लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। प्रशासन और पुलिस ने दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Exit mobile version