pali02 1720866049 yNeY70

पाली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आज आयोजन हुआ। जिसमें पारिवारिक न्यायालय का एक सुखद फैसला आया। 4 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी समझाइश पर फिर एक साथ रहने को राजी हुए। न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के सामने दोनों ने एक-दूजे को माला पहनाई। इस पर न्यायाधीश ने भी उन पर फूल बरसाकर सुखद विवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। दरअसल पाली शहर के बापूनगर विस्तार में रहने वाली 23 साल की सोनिया सिंह पुत्री प्रभूसिंह की 7 दिसम्बर 2019 को अहमदाबाद निवासी सुमेरसिंह पुत्र जगदीशसिंह से सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई थी। सुमेरसिंह अहमदाबद में टूर्र एण्ड ट्रेवल्स चलाता है। शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे लेकिन लॉक डाउन होने पर सुमेरपुर की आर्थिक स्थिति काम-धंधा बंद होने से कुछ खराब हो गई। सास के तानों से परेशान होकर पीहर आकर बैठी सोनिया
सोनिया सिंह की अपनी सास से कम बनती थी। जिसकी वजह सोनिया ने बताई कि सास छोटी-छोटी बात पर उसे ताने मारती थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। बात ज्यादा बढ़ गई तो 3 जून 2020 को पाली अपने पीहर आ गई। लेकिन ससुराल से उसे वापस मनाकर ले जाने के लिए कोई नहीं आया। ऐसे में उसे लगा कि ससुराल वालों को शायद उसकी जरूरत नहीं है। ऐसे में वर्ष 2023 में पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण का मुकदमा एडवोकेट महिपालसिंह चारण के जरिए लगाया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लिया फिर से एक होने का फैसला
दोनों के बीच कई बार कोर्ट में पेशी हुई। पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश कमल छंगाणी और एडवोकेट महिपालसिंह चारण ने दोनों पति-पत्नी को एक करने के कई बार समझाइश की। उसका नतीजा यह रहा कि वे फिर से साथ रहने को लेकर राजी हुए। दोनों पति-पत्नी में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता हुआ। पति-पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश छगन छंगानी, विक्रमसिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली एवं अपर जिला न्यायाधीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूजे को माला पहनाई। इस दौरान कोर्ट परिसर में सोनिया के परिवार वालों ने मिठाई बांटी। सोनिया की मां की आंखों से ता खुशी के आंसू छलकने लगे। न्यायाधीश ने बरसाए फूल
सोनिया और सुमेरसिंह ने एक-दूजे को जब फूल माला पहनाई तो पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश छगन छंगानी, विक्रमसिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला न्यायाधीश पाली, एडवोकेट महिपालसिंह चारण, एडवोकेट योगेश शर्मा, सदस्य प्यारे खान, स्टेनो कुंदनमल, कोर्ट की कनिष्ट लिपिक रिंकू सुखाड़िया, पल्लव शर्मा, हर्षा यादव आदि ने फूल बरसाकर उन्हें फिर से साथ रहने की शुभकामना दी।

By

Leave a Reply

You missed