Site icon Raj Daily News

राष्ट्रीय लोक दल राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगा:केंद्रीय मंत्री बोले- जनता को नहीं मिल रही चुपड़ी हुई रोटियां, पार्टी में नहीं कोई विवाद

whatsapp image 2025 07 11 at 172357 1 1752235348 LFTYFg

राजस्थान में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) पंचायत और निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती देती हुई नजर आएगी। शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने यह फैसला किया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता हर 5 साल में रोटी बदलती है। यहां दोनों तरफ से रोटियां सेकी जा रही हैं। लेकिन दोनों ही तरफ से घी नहीं लग रहा है। आम जनता को चुपड़ी हुई रोटियां नहीं मिल रही है। यहां की जनता जल्दी विश्वास भी करती है। जल्दी नाराजगी भी जाहिर कर देती है। यहां के लोग तुरंत फायर कर देते है। RLD राजस्थान में लड़ेगी स्थानीय चुनाव जयंत चौधरी ने कहा- हमारी प्राथमिकता राजस्थान में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। हम प्रदेश के युवाओं को जोड़कर हर गांव और कस्बे में जनसुनवाई के केंद्र खोलने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। प्रदेश की जनता अब दो दलों के विकल्प से आगे बढ़ना चाहती है। अगर हमारे कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करें तो आरएलडी एक सशक्त तीसरा विकल्प बन सकता है।राजस्थान में योजनाएं बेहतरीन होते हुए भी वंचितों तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में आरएलडी उन तक पहुंचकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा- राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल की संभावनाएं हमेशा से अच्छी रही है। हम पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर नहीं बल्कि, राजस्थान में अपने राजनीतिक संगठन का विस्तार करना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि राजस्थान में हमारे कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो। इसलिए राजस्थान के स्थानीय चुनाव में हमारी पार्टी के जो कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। उन्हें पार्टी चुनाव लड़ने में पूरा सपोर्ट करेगी। पार्टी के विधायक प्रदेश अध्यक्ष में नहीं कोई विवाद जयंत चौधरी ने कहा- राजस्थान से मेरा गहरा लगाव है। यहां के लोग चौधरी चरण सिंह से लेकर मुझे काफी प्यार करते हैं। मुझे भी राजस्थान से काफी लगाव हैं। बीते दिनों मैं नागौर आया तब मैंने कहा था कि अगर नागौर की कोई फाइल मेरे पास आएगी। मैं उसे मना नहीं कर पाऊंगा। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि राजस्थान में तेजी से विकास कार्य किए जाएं। इस दौरान जयंत चौधरी ने राजस्थान में राष्ट्रीय लोक दल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर अवाना और विधायक सुभाष गर्ग में चल रहे शीत युद्ध पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- मन में इस तरह का कोई भी विवाद या विरोध पार्टी में नहीं है। आज हमारे विधायक ने अपने सिर की पगड़ी को उतार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पहना दिया है। होटल-रेस्टोरेंट में चैकिंग करना गलत कावड़ यात्रा में नेम प्लेट को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब देते हुए चौधरी ने कहा- उत्तर प्रदेश में कोई भी असुरक्षित नहीं है। वहां किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वहां लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था कायम है। सब बराबर है, सभी को हर त्योहार मनाने की पूरी आजादी है। लेकिन कोई अगर किसी और में हस्तक्षेप करेगा। इस तरह के मामलों को आप बारीकियां से ध्यान रखा जाएगा। चौधरी ने कहा- जिस तरह से कुछ लोग होटल और रेस्टोरेंट में जाकर चैकिंग कर रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से गलत और अनुचित है। 1-5 कक्षा तक स्थानीय भाषाओं को पढ़ना जरुरी महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा- भाषा अपनी बात कहने और लोगों को जोड़ने का माध्यम है। आज के दौर में एक या दो भाषा समझने या जन से बात नहीं बनने वाली है। आपसे पहले जो लोग थे। वह काफी तरह की भाषा जानते और समझते थे। हम हमारे स्थानीय भाषा को शिक्षा का माध्यम इसलिए बनाना चाहते हैं। क्योंकि कम उम्र में बच्चे जल्दी भाषा सीखते हैं। जो बच्चे एक से ज्यादा भाषा बोलते हैं या समझते हैं। उनके बिहेवियर पर इसका अच्छा असर नजर आता है। इसलिए हमने स्थानीय भाषा जो हमारी मातृ भाषा है, उन पर जोर दिया है। इसे लागू करने की पूरी आजादी भी राज्यों को ही दी गई है। कोई भाषा किसी पर थोपी नहीं जा रही है। हालांकि यह प्रावधान जरूर किया है कि कक्षा 1 से पांचवी तक आप दो स्थानीय भाषाओं को जरूर आगे बढ़ाएंगे। यह थ्री लैंग्वेज फार्मूले का हिस्सा है। इसमें यह नहीं कहा गया है कि आप सबको इंग्लिश या हिंदी सिखाएं। अवाना बोले- विधानसभा में लगे चौधरी-अंबेडकर की प्रतिमा प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा- मैं प्रदेश में सभी जिलों का दौरा किया है। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मुझे यह सुझाव मिला है कि आगामी निकाय और पंचायती चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता अपने सिंबल पर चुनाव लड़े। अवाना ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा राजस्थान विधानसभा परिसर में लगाने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में प्रदेश के हर संभाग में एक-एक बड़ी रैली करने की भी घोषणा की।

Exit mobile version