Site icon Raj Daily News

राहत की बारिश: 15 तक कुछ स्थानों पर हल्की और माध्यम बारिश की संभावना

316 1720702621668fd69d8a455 r1 M4EVdm

भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद बादलवाही और बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। बारिश के बाद उच्चतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि बुधवार को उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज क्या गया था। जो घटकर 40 के पास पहुंच गया। वहीं बीते 3 दिनों से भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे खिल गए वहीं जिला मुख्यालय पर बारिश के बाद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नागरिक परेशान नजर आए। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अब मानसून टर्फ लाइन हिमालय की ओर शिफ्ट होने से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की भी संभावना है। 11 से 15 जुलाई तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की, मध्यम बारिश हो सकती है।

Exit mobile version