b51f7fb3 79ed 457d ad27 db2f0f911c531720858181937 1720865358 DwT9yP

धौलपुर में दो दिनों की गर्मी के बाद शनिवार दोपहर को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे लोगों को उमस भरी से गर्मी से राहत मिली। बारिश से पूर्व कई स्कूलों के साथ अस्पताल में पौधारोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान में मानसून के सुस्त हो जाने के बाद 2 दिन से धौलपुर जिले में उमस भरी गर्मी शुरू हो गई थी। जिससे लोगों का हाल बेहाल था। शनिवार सुबह के समय निकली धूप से लोग पसीने से तर नजर आ रहे थें। इसी बीच दोपहर के वक्त अचानक मौसम ने पलटा खाया और रिमझिम बारिश की शुरुआत हो गई। अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हैं। बारिश से पूर्व शनिवार को जिला अस्पताल के स्टाफ ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व में पुराना अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही कई शहर के निजी स्कूलों में भी पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण के लिए वृक्ष के महत्व को बताते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूलों में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

By

Leave a Reply