प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वाले फर्मों व कम्पनियों के लोगों की रविवार को विजय पैराडाइज होटल में बैठक हुई। बैठक में जालोर जिला बिल्डर एण्ड डेवलपर्स एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय किया गया। इस बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रूपराज पुरोहित को चुना गया। साथ ही दस दिन के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया। आगामी बैठक 09 जुलाई 2025 को रखने का निर्णय किया गया। एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन व बैंक कार्य के लिए कार्यवाहक संयोजक के तौर पर रूपराज पुरोहित को चुना गया। इसी दौरान मीटिंग में कई महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की एवं निर्णय लिए गए। पुरोहित ने बताया कि पूरे जिले के बिल्डर्स, डवलपर्स एवं कॉलोनाइजर्स को सदस्य बनाया जाएगा। संरक्षक कमेटी का गठन किया जाना निश्चित किया गया उसके प्रत्येक तहसील से एक उपाध्यक्ष नियुक्त करना तथा प्रत्येक तहसील से एक एक संरक्षक भी नियुक्त किया जाना प्रस्तावित हैं। बैठक में संरक्षक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें फतेह ग्रुप के पुष्पराज बोहरा, सुमेरसिंह राठौड़ (धानपुर) एन.के. बंसल, महेंद्र अग्रवाल, व नैन सिंह राजपुरोहित गोरखारामजी गवरिया सर्वसम्मति से चुना गया। सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सीपी पुरोहित, ओबाराम जी देवासी, रूपराज पुरोहित, राजेन्द्र सोलंकी जैन, पुष्पराज बोहरा, सुमेरसिंह राठौड़ (धानपुर) को सर्वसम्मति से जिम्मेदार दी गई। इसी दौरान बैठक में श्रवणसिंह नारनाडी, श्याम अग्रवाल, गजेन्द्रसिंह वादनवाडी, गणपतसिंह, लालसिंह गोविन्दला, गौरव अग्रवाल, संदीप यादव, सुरेश चौधरी, ओबाराम देवासी, डुंगर देवासी, पीयूष बंसल, अर्जुन चौधरी, शेरसिंह, देवेन्द्र गेहलोत, गोविंद टांक, राजेन्द्र सोलंकी, रमेश आंजणा, मिश्रीमल परिहार आदि उपस्थित रहे।