ca2cc280 9fd9 4c81 8981 a89e00918e4d1720753557025 1720767115 tgroBI

धौलपुर की कौलारी थाना पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्रवाई को लेकर कौलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह कर्दम ने बताया कि 20 मई को एक महिला ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया था कि 8 मई की रात को वह घर में छत पर सो रही थी। तभी करीब एक बजे आरोपी महिला के घर में घुस गया, जहां उसने छत पर सो रही महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसके कौलारी थाना क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

By

Leave a Reply

You missed