Site icon Raj Daily News

रेस्टा के चार ब्लॉकों की नई टीम बनी

190 17505963696857fb1110191 resta01 iLP771

भास्कर न्यूज | बाड़मेर महावीर पार्क में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बगताराम जाखड़ ने की। बैठक में बाड़मेर शहर, बाड़मेर ग्रामीण, धोरीमन्ना और गडरारोड ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में प्राचार्य ईश्वरदान देथा, प्राचार्य गौतम गोदारा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष घमण्डाराम कड़वासरा, नारायण सिंह चौधरी, जुंझारसिंह राजपुरोहित, संजयसिंह राजपुरोहित, रेखाराम वाम्भू और पदमाराम चौधरी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। जिला महामंत्री रामसिंह पंवार ने बताया कि सर्वसम्मति से जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार जैन, बाड़मेर ब्लॉक शहर अध्यक्ष मल्लाराम पंवार, महामंत्री मूलसिंह राजपुरोहित, सभाध्यक्ष पवन कुमार सोनी, महिला मंत्री वंदना सोनी, प्रवक्ता घमण्डाराम बेनीवाल, उपाध्यक्ष केशाभाई पटेल चुने गए। बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक में अध्यक्ष घमाराम सियोल, महामंत्री जगदीशसिंह जाखड़, सभाध्यक्ष नारायणराम टेलर, महिला मंत्री हीरो चौधरी, प्रवक्ता पुरखाराम पूनिया बनाए गए। धोरीमन्ना ब्लॉक में अध्यक्ष बीरबल बाना, महामंत्री भगराज चौधरी, महिला मंत्री लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष लाखाराम बृजवाल को जिम्मेदारी दी गई। गडरारोड ब्लॉक में अध्यक्ष दानसिंह राजपुरोहित बनाए गए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हितेश सोनी, महिला मंत्री जेती चौधरी, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष नरेश जांगिड़, तेजाराम भांभू, संगठन मंत्री दलपत सिंह राठौड़, तुलसी चौधरी, संयुक्त मंत्री ललित हुड्डा और महेंद्र कुमार सोनी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version