Site icon Raj Daily News

लहसुन की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

app 1720780267669105eb657ff img 20240712 wa0002 sSFHNX

भास्कर न्यूज| छीपाबड़ौद विशिष्ट लहसुन मंडी में शुक्रवार को लहसुन की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगाया। जाम लगने से मुख्य सड़क मार्ग पर वहा लंबी कतारें लग गई। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप करने के बाद किसानों ने सड़क से जाम हटाया। इससे बाद आवागमन सुचारू हो सका। लहसुन मंडी में फैली व्याप्त समस्याओं के निराकरण एवं व्यापारियों के द्वारा एक लाइन के किसानों के लहसुन के नीलामी लगाने के बाद अंदर परिसर में खड़े अन्य किसानों के लहसुन की बोली नहीं लगाए जाने से किसान नाराज हो गए। मुख्य सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। काफी समय तक किसान एवं व्यापारियों के बीच लहसुन नीलामी चालू करने एवं मंडी परिसर के अंदर खाली ट्रॉलियों के खड़ी रहने के मामले को लेकर बहस चलती रही। उसके बाद दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से मंडी में लहसुन बेचने आए किसानों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने से मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहां पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की और जाम को हटाया। लहसुन मंडी में आए किसानों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से लहसुन लेकर मंडी में बेचने के लिए आए हुए हैं। यहां पर नीलामी में उनका नंबर ही नहीं आ रहा है। आखिर लहसुन नीलामी के लिए कब तक परेशान होते रहे। यहां पर किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है। दिन भर तपती धूप में लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। किसानों ने बताया कि मंडी प्रशासन की लापरवाही व अव्यवस्था के कारण कई बार मंडी में जिंसों की चोरियां होती रहती है। वहीं लहसुन मंडी में अवैधानिक रूप से खाली ट्रैक्टर- ट्रॉलियां भी मौजूद रहती है। जिन्हें मंडी परिसर से बाहर निकालने की कोशिश आज तक मंडी प्रशासन ने नहीं की। इनकी अवैध वसूली से किसान काफी परेशान है। किसान संघ द्वारा इस मामले को लेकर पूर्व भी कहीं बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। मनमानी के कारण इन अवैध रूप से मंडी परिसर में खड़े रहने वाली ट्रॉलियों को बाहर निकालने की आज तक कोशिश नहीं की गईं। किसानों ने मंडी परिसर में खड़ी रहने वाली टोलियों को बाहर निकालने की भी मांग की। विशिष्ट लहसुन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष बृजमोहन सुमन ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद मंडी परिसर के अंदर व्यापारियों की थाना अधिकारी के साथ बातचीत होने पर लहसुन नीलामी का कार्य चालू कर दिया गया है। वही थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि किसानों ने कुछ समय के लिए सड़क पर लकड़ी जलाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाइश कर रास्ते का खुलासा कर दिया गया है।

Exit mobile version