a6fd01f0 7cdb 461a 9858 9c7dbfc148d71749368478505 1749369422

धौलपुर के थाना आंगई क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से लाइसेंसी बंदूक रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गांव सोनी निवासी दिनेश (35) को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। दिनेश के चाचा सालिगराम गुर्जर की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनके पास 12 बोर की एक लाइसेंसी बंदूक थी। मृत्यु के बाद से यह बंदूक दिनेश के पास थी। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस उसके चाचा के पास था। चाचा की मृत्यु के बाद से वह बिना किसी वैध अनुमति के बंदूक अपने पास रख रहा था। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण संख्या 94/25 में दर्ज इस मामले में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply