फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बहुत सराहा है। फिल्म में दीपक के किरदार को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पर्दे पर इस किरदार को खूबसूरत ढंग से उकेरने का पूरा क्रेडिट एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव को जाता है। फिल्म की सफलता के बाद स्पर्श ने दैनिक भास्कर से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने रैपिड फायर राउंड में कुछ सवालों के बहुत ही दिलचस्प जवाब दिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिभा रांटा के साथ उनका रिश्ता क्या है। स्पर्श के साथ रैपिड फायर राउंड शुरू करते हैं… सवाल- किरण राव?
जवाब- ब्यूटीफुल। सवाल- आमिर खान?
जवाब- मैजिकल मैन। सवाल- नीतांशी गोयल ?
जवाब- स्वीट सोल। सवाल- प्रतिभा रांटा ?
जवाब- ग्रेट फ्रेंड। सवाल- सलमान खान ?
जवाब- भाई। सवाल- रणवीर सिंह?
जवाब- एनर्जी से भरे हुए। सवाल- रणबीर कपूर ?
जवाब- इंटे्स बॉय। सवाल- दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ?
जवाब- अमेजिंग एक्ट्रेसेस। सवाल- कटरीना कैफ और विक्की कौशल?
जवाब- कटरीना बेहतरीन इंसान हैं और विक्की कौशल राइजिंग स्टार हैं। सवाल- नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
जवाब- वे मेरे आइडियल हैं। सवाल- पंकज त्रिपाठी ?
जवाब- उनके व्यक्तित्व को देखकर शांति महसूस होती है। सवाल- अगर भगवान आपको खुश होकर एक वरदान देना चाहें, तो आप उनसे क्या चाहेंगे?
जवाब- अगर ऐसा हुआ तो मैं ऊपर वाले को कंफ्यूज कर दूंगा। मैं उनसे कहूंगा कि मैं जो-जो चाहूं, वो सब मुझे मिले। सवाल- आपका ड्रीम रोल क्या है?
जवाब- ड्रीम रोल की बात करें तो मैं आने वाले समय में गैंगस्टर का किरदार निभाना चाहता हूं। इसके बाद मैं हार्ड कोर लवर का भी रोल प्ले करना चाहूंगा। सवाल- आपको देसी, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है?
जवाब- मुझे देसी खाना सबसे ज्यादा पसंद है। सवाल- अगर पर किताब लिखी जाए, तो उसका टाइटल क्या होगा?
जवाब- उसका टाइटल होगा- द वंडर बॉय। सवाल- आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है?
जवाब- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकस्टार मुझे बहुत पसंद है।