80a6be23 fc31 497a a778 b2f02b73d70e1751794866949 1751795772 tF8Jar

लायंस क्लब चूरू में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एमजेएफ लायन श्रवण केजरीवाल ने शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। डॉ. पवन जांगिड़ ने ध्वज वंदना के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की। राजीव शर्मा ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने कार्यकाल में नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। नई कार्यकारिणी में संजीव कुमार वर्मा को सचिव और आकाश सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुराग शर्मा, प्रमोद सगतानी, ताराचंद प्रजापत और मनोज जांगिड़ ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। डॉ. पवन जांगिड़, महेंद्र राजगडिया, प्रदीप लहरी, मुकुल सिगतिया और आबिद खान को डायरेक्टर बनाया गया। अशोक जांगिड़ और दीनदयाल सैनी ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। जॉन चेयरपर्सन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने क्लब की सेवाओं की सराहना की। मुख्य वक्ता एमजेएफ लायन प्रदीप बंसल शेरेवाला ने सेवा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन लायन सुनील रंजन टकणेत ने किया। केबिनेट सेक्रेटरी बालकिशन राजगडिया ने समारोह का संयोजन किया।

Leave a Reply