193 1750603849685818497d2ee b9dfa31cb79c4ee7a3a478278f341116 GpQmQt

सीकर| पिपराली स्थित नीडीब्रिज फाउंडेशन के महिला अनाथ आश्रम में रानोली से एक महिला को रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी देर से लावारिस हालत में बैठी है। सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक महिला बैठी मिली। उससे नाम पूछा गया, लेकिन वह किसी दूसरे राज्य की भाषा बोल रही थी, जो समझ में नहीं आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक से मदद ली। पुलिस ने उससे महिला से बात करवाई। महिला ने अपना नाम रेशमी देवी पत्नी सम्मम सिंह धोनी निवासी दुल्हापुर थाना भेनानी उत्तर प्रदेश बताया। महिला मानसिक रूप से है। आश्रम की संचालिका सुमन मेहरा ने बताया कि फांउडेशन की ओर से संचालित महिला अनाथ आश्रम ने अभी तक 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया जा चुका है। उनमें से सात को परिवार से मिलाया है।

Leave a Reply

You missed