whatsapp image 2025 06 12 at 135245 1749716651 6tcIWm

भरतपुर के बयाना थाना इलाके के पांच गांव के लोग अवैध शराब बिक्री से काफी परेशान हैं। जिससे परेशान होकर पांचों गांव के लोगों ने कलेक्टर और आबकारी विभाग को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है अवैध शराब माफियाओं सड़क किनारे एक लोहे का बूथ रखकर वहां से अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। वहां से स्कूल की बच्चियां निकलती हैं तो, शराबी लोग उनसे छेड़छाड़ करते हैं। लोहे के कंटेनर में बेच रहे शराब बिड़यारी गांव के रहने वाले वनय सिंह जाटव ने बताया कि बिड़यारी से नगला पुरोहित नावली जाने वाले रास्ते पर कुछ शराब माफियाओं ने एक लोहे का कंटेनर रख लिया है। जहां से वह अवैध रूप से शराब करते हैं। इससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। नगला छितरिया और नगला पुरोहित गांव पढ़ने छात्र और छात्राएं पढ़ने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिड़यारी गांव जाते हैं। साथ ही गांव की महिलाओं को वहां से निकलना पड़ता है। महिलाओं पर फब्तियां कसी जाटव ने बताया कि जिस लोहे के कंटेनर पर शराब की बिक्री होती है वहां शराबी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। वहां आपस में गाली-गलौज करते रहते हैं। साथ ही गांव की महिलाओं और छात्राओं पर भी फब्तियां कसते हैं। उस जगह आपस लोग हमेशा झगड़ते रहते हैं। इससे गांव का माहौल ख़राब होता जा रहा है। इस अवैध शराब की बिक्री से नगला तोता, बिड़यारी, नावली, नगला पुरोहित, नगला चिटारिया के लोग काफी परेशान हैं। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि जल्द ही अवैध शराब की बिक्री को बंद कर दिया जाए। इसलिए गांव के स्कूल के स्टूडेंट, महिलाएं और व्यक्ति कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।

Leave a Reply

You missed