गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ शुरू हुआ। अभियान के तहत 5 जून को नदियों एवं परम्परागत तालाबों के पूजन तथा जल स्रोतों तक कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिला स्तर पर इसकी शुरुआत चतुर्भुज तालाब पर पूजन एवं वंदे गंगा कलश यात्रा कार्यक्रम के साथ हुई। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, पूर्व टोंक विधायक अजित सिंह मेहता, पूर्व नगर परिषद चैयरमेन लक्ष्मी जैन, नरेश बंसल, बीना जैन, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, शिवजी लाल चौधरी आदि मौजूद थे। अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के चयनित जल स्त्रोतों पर पूजन किया गया। वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली गई। पीपल पूजन किया गया। हर पंचायत में कलश यात्रा तथा पीपल पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा वंदे गंगा प्रभात फेरी निकाली गई। निबंध, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा आमजन को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शपथ दिलाई जाएगी। चिन्हित स्थानों पर श्रमदान भी किया गया। राजीविकाओं की महिलाओं द्वारा वंदे गंगा कलश यात्रा से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इससे पहले लवकुश वाटिका का लोकार्पण एवं पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

You missed