Site icon Raj Daily News

वन-पर्यावरण अभियान : बीजेपी हर बूथ पर लगाएगी 50-50 पौधे

जयपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत प्रदेश भर में मानसून के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाएगी। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पौधरोपण राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसमें हर पार्टी के लोगों को जुड़ना चाहिए। आमजन की सहभागिता बढ़ने पर हमारा राजस्थान हरियाली की ओर तेजी से बढ़ेगा। इस मामले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अभियान को लेकर पार्टी नेताओं के साथ संवाद भी किया। संगठन और महिला सशक्तिकरण मुद्दों पर राठौड़ की दिल्ली में राहटकर से चर्चा : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर से मुलाकात की। राठौड़ ने राहटकर से संगठनात्मक विषयों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Exit mobile version