शहर से 50 किमी दूर स्थित जयसमंद सेंचुरी में इकाे टूरिज्म के तहत जिप लाइन, नई इकाे ट्रेल, कैफेटेरिया शुरू किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कैफेटेरिया सेंचुरी में स्थित झूमर बावड़ी और रूठीरानी महल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही झूमर बावड़ी में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जीप लाइन, वाॅक ट्री आदि चीजें तैयारी की जाएंगी। अभी सेंचुरी में घूमने आने वाले पर्यटकाें के लिए खाने-पीने की काेई व्यवस्था नहीं है। कैफेटेरिया काे ईडीसी (वन सुरक्षा समिति) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण भी इसकी देखरेख करेंगे। अभी जयसमंद पाल की देखरेख ईडीसी के सदस्यों द्वारा ही की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2023 में जयसमंद सेंचुरी में पैंथर सफारी शुरू की गई थी। यहां सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक जीप से सफारी करवाई जाती है। तैयारी…पंच गाैरव पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे झील
राज्य सरकार की ओर से हर जिले के पंच गाैरव काे प्रमाेट किया जाएगा। इसके तहत हर जिले के प्रमुख पांच तत्वों के रूप में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल और एक खेल पर विशेष फोकस करते हुए इनकी मार्केटिंग की जाएगी। इसके तहत सलूंबर जिले से पर्यटन स्थल के रूप में जयसमंद झील और सेंचुरी का नाम भेजा गया है। इसमें हवा महल तक जाने के लिए ट्रैक, रूठी रानी महल में लाइटिंग, गार्डन सहित कई अन्य काम हाेंगे। इससे यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
