Site icon Raj Daily News

वाराणसी के ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लिया:बोले- यह कठिन पल है, हर खिलाड़ी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने 22 जून को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया X पर ललित ने पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी। हालांकि, अभी वह घरेलू और लीग मैच खेलते रहेंगे। ललित ने लिखा- आज मैं इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। यह एक कठिन पल है, लेकिन हर खिलाड़ी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व रहा है। आप सभी का दिल से धन्यवाद। ललित उपाध्याय भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल हॉली में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ओलिंपिक के दौरान टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया। उनके संन्यास के साथ ही प्रशंसकों ने लिखा- भारतीय हॉकी के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। साथियों ने ललित उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दो बार ओलिंपिक में खेलने वाले वाराणसी के खिलाड़ी हैं ललित
वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहने वाले ललित उपाध्याय लंबे वक्त से हॉकी में रोशन कर रहे हैं। ओलिंपिक में लगातार दूसरी बार खेलने वाले खिलाड़ी बने और पदक भी अपने नाम हासिल किया। उन्होंने वाराणसी में रहकर 2 साल तक अपने खेल को निखारने के बाद प्रशिक्षण लिया और अंतर महाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर टीम की तरफ से खेलने के बाद देश की टीम में जगह बनाई थी। ललित ने 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय टीम ने पदक भी जीता था। ललित को सरकार ने पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी का पद दिया है।

Exit mobile version