6d80a357 861e 4af7 901d 780dce5bb0221742214820432 1742216104 0WJsyi

करौली नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड में एक बार फिर बदलाव हुआ है। वार्ड-34 से पार्षद डॉ. राजरानी शर्मा ने नगर परिषद सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूनम पचौरी का स्थान लिया है। डॉ. शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा की सांसद प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर मौजूद रहे। शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जिला महामंत्री धीरेंद्र बैसला और जिला उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। डॉ. राजरानी शर्मा का राजनीतिक सफर दिलचस्प रहा है। वह 2020 में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड-34 से पार्षद चुनी गईं। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह और उनके पति सुशील शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। सुशील शर्मा पहले कांग्रेस के पीसीसी सदस्य थे। नगर परिषद में यह तीसरा बदलाव है। पहले राशिदा खातून सभापति थीं। उन्हें गंभीर शिकायतों के कारण निलंबित कर दिया गया। जुलाई 2024 में भाजपा पार्षद पूनम पचौरी को कार्यवाहक सभापति बनाया गया। दिसंबर 2020 के सभापति चुनाव में कांग्रेस की राशिदा खातून ने भाजपा की पूनम पचौरी को हराया था।

By

Leave a Reply