Site icon Raj Daily News

विजय माल्या ने RCB को बधाई दी:यूजर्स बोले- RCB जीत गई अब तो पैसे वापस कर दो, एक ने लिखा- घर आजा परदेसी

विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को उनकी पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है। उनकी बधाई वाली पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के कॉमेंट आए हैं। एक ने लिखा, RCB जीत गई अब तो पैसे वापस कर दो। RCB ने मंगलवार को को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL खिताब जीता। X पर लिखा- Ee Sala Cup Namde
माल्या 2008 में RCB के पहले मालिक थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
RCB आखिरकार 18 साल बाद IPL चैंपियन बन गई। 2025 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन। शानदार कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ संतुलित टीम। बधाई हो! Ee Sala Cup Namde!! उन्होंने विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के सिलेक्शन में अपनी भूमिका को याद करते हुए कहा कि यह जीत उनके लंबे समय से देखे गए सपने की पूर्ति है। यूजर्स ने तंज कसे
माल्या की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘घर आजा परदेसी’ जैसे तंज कसते हुए भारत लौटने को कहा। सिद्धार्थ माल्या भी भावुक हुए
RCB के इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे जीत के क्षणों में खुशी से चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,18 लंबे साल। मैं क्या कहूं। विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर भाग गया था
कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच 2016 में भारत से UK भाग गया था। 5 जनवरी 2019 में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया। माल्या पर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के केस चल रहे हैं। भारत सरकार उसे देश लाने का प्रयास कर रही है। ——————– यह खबर भी पढे़ं… रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला IPL जीता:191 रन चेज कर रहा पंजाब 6 रन से हारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। पढ़ें पूरी खबर…

Exit mobile version