Site icon Raj Daily News

विधानसभा में योग दिवस के लिए हुआ पूर्वाभ्यास:अध्यक्ष बोले- स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

whatsapp image 2025 06 16 at 23554 pm 1750064788 vdJJmt

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को विश्व योग दिवस के लिए सामूहिक योग के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री मंडल के सदस्यों और विधायकों ने सामूहिक योग किया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समारोह के संबोधित करते हुए कहा- योग को जीवन का अंग बनाए। योग को दिनचर्या से जोड़ने से मन, मस्तिष्क, और शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहता है। शरीर को स्वस्थ रखना हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मन बुद्धि और आत्मा के साथ योग के सहयोग से जीवन रचना को आगे बढ़ाने के लिए आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने कहा- सूक्ष्म व्यायाम रोजाना करें। मन इससे एकाग्र करें और शरीर को नई ऊर्जा मिलेगी। देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करते हुए कहा- उनके प्रयास से ही विश्व ने योग को अपनाया है। योग प्रकृति के साथ एकता की भावना ढूंढने का एक तरीका देवनानी ने कहा- इस साल एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग भारत के लोगों की ओर से शुरू किया जाने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। इसे दुनियाभर में मनाया जाता है। योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि यह स्वयं दुनिया, प्रकृति के साथ एकता की भावना ढूंढने का एक तरीका है। योग को व्यापक आंदोलन में बदलना कार्यक्रम के दौरान देवनानी ने कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऐसा उत्सव है, जो हर व्यक्ति की भागीदारी को महत्व देता है। इसका लक्ष्य योग को व्यापक आंदोलन में बदलना है। जो वैश्विक स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देता है। हम सबको मिलकर स्वस्थ भारत की रचना करनी है। शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे तब ही राष्ट्र की उन्नति होगी। राष्ट्र को स्‍वस्‍थ बनाने के लिए योग, यज्ञ और संतुलित आहार को आचरण में लाना होगा। भारत विश्व गुरु है। भारत की परम्पराएं समृद्ध है। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से यह राष्ट्र समृद्ध है। निरोगी राष्ट्र बनाने के लिए योग को जीवन का अंग बनाना होगा। योग स्वास्‍थ्‍य के लिए आवश्यक है। इस मशीनी युग में बदलती जीवन शैली के लिए योग की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।

Exit mobile version