1001110513 1750250387 IocJ5j

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में बुधवार को वंदे गंगा अभियान के तहत विधायक जितेंद्र गोठवाल ने श्रमदान किया। इसे लेकर चौथ माता सरोवर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत 11 साल में केंद्र सरकार के करवाए गए कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान सभी ने चौथ माता सरोवर में श्रमदान कर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की महत्वता बताते हुए लोगों से सहयोग किया जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के निर्देश भी दिए। जल चेतना यात्रा से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत जल चेतना यात्रा के साथ हुई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए मटके रखकर जनप्रतिनिधियों एवं लोगों का स्वागत किया। इसके बाद चौथ माता सरोवर की पाल पर आयोजित सभा में विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि आने वाले कल के लिए हमें जल का महत्व समझना होगा। हमारे जो प्राकृतिक जल स्रोत है। उनका संरक्षण करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने इस बारे में 5 जून से 20 जून तक चलाए जा रहे सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से पानी बचाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंनें केंद्र सरकार द्वारा 11 साल पूरा करने के बाद संकल्प से सिद्धि प्रोग्राम के तहत जो विकास कार्य करवाए गए हैं। उसकी जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम के बाद सभी ने चौथ माता सरोवर पर जाकर साफ सफाई की तथा लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही चौथ माता सरोवर की पाल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, प्रधान संपत पहाड़िया, सरपंच सीता सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply