Site icon Raj Daily News

विवाहिता की करंट लगने से मौत:तार पर कपड़े सुखा रही थी, अचानक झटका लगा; 8 महीने की प्रेग्नेंट थी

whatsapp image 2025 07 14 at 115039 fotor 20250714 1752474278 cGBOOy

कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की करंट से मौत हो गई। महिला सुबह नहाकर निकली थी। घर पर बंधे तार पर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान तार में करंट आ गया। घर पर मौजूद उसके पति ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी करंट लग गया। महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह 8 महीने की गर्भवती भी थी। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई धनराज ने बताया- एमबीएस हॉस्पिटल की पुलिस चौकी से सूचना मिली कि इलाके की रहने वाली एक महिला की करंट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे यहां महिला के पति योगेंद्र ने बताया कि प्रिया नहाकर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान करंट लग गया। परिजन एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।

Exit mobile version