करौली में विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय बापू उच्च प्राथमिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में यह आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री की बंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने जल संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का आधार बताया। उन्होंने चित्रों से दर्शाया कि जल के बिना पेड़ और पेड़ों के बिना पर्यावरण असंभव है। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जल और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर लिखा। कार्यक्रम में 16 बच्चों ने निबंध लेखन में, 30 ने पोस्टर निर्माण में और 17 ने नारा लेखन में भाग लिया। प्रतियोगिताओं का समन्वयन सानिध्या शर्मा, साक्षी शर्मा, इशरत और वैष्णवी ने किया। गाइड कीर्ति सोनी, रोवर स्काउट नितेश सैनी, हर्ष गोस्वामी, रॉबी राठौर और गौरव ने भी आयोजन में सहयोग दिया।