धौलपुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग और जिला बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ था। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। जयपुर से आए सह प्रांत धर्म प्रसार प्रचार प्रमुख बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिले के हर प्रखंड और खंड में राम उत्सव के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गौरक्षा, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे विषयों पर भी चर्चा की। जिला मंत्री गिरीश वैद्य ने संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। दीपक पचौरी को बजरंग दल का जिला गौरक्षा प्रमुख, रविंद्र प्रजापति को सह गौरक्षा प्रमुख और शुभम श्रीवास्तव को बजरंग दल का जिला मिलन प्रमुख नियुक्त किया गया। बसेड़ी प्रखंड में निरंजन फौजी को नगर अध्यक्ष और बलवीर जी को सत्संग प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला पदाधिकारियों सहित सभी प्रखंडों से लगभग 50 कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन राम शर्मा ने किया।