17 17526861936877de710cccb app 17526748316877b20f1222a 1000772898

भास्कर न्यूज | उदयपुर उदयपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के साझे में बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी और शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने कहा कि वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर में लाखों की चोरी की वारदात को 15 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को नहीं पकड़ सकी है। हाल ही वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत स्थानीय निवासियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बंद के दौरान चोरों को पकड़ने की मांग कर रही थीं तो थाना अधिकारी दिनेश पाटीदार ने महिला विधायक प्रीति शक्तावत के साथ अभद्र व संवेदनहीन व्यवहार किया। पूर्व विधायक प्रीति के पुत्र विंध्यराज सिंह शक्तावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में पुलिस जब जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार कर सकती है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमजन के साथ कैसा बर्ताव करती होगी? यह जनप्रतिनिधि के साथ-साथ वल्लभनगर की जनता का अपमान है। अभद्र व्यवहार करने वाले थानाधिकारी के खिलाफ निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, थानाधिकारी पाटीदार अभद्र व्यवहार के आरोपों को गलत बताते आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी : विरोध प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, पूर्व मंत्री असरार अहमद खान, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, ओनार सिंह सिसोदिया, राजेंद्र जैन, खेमराज मीणा, महिला कांग्रेस की हितांशी शर्मा, नजमा मेवाफरोश, कामिनी गुर्जर, शांता प्रिंस, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव दिनेश दवे, तीरथ सिंह खरेलिया, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज पालीवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, यशवंत चौधरी, निवर्तमान पार्षद शंकर चंदेल, गौरव प्रताप सिंह, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरिराज भाणावत, महासचिव महेश त्रिपाठी, सचिव टीटू सुथार, भानु गुर्जर, चंद्रवीर गुर्जर, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपोटा, दिनेश औदिच्य, निवर्तमान पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, कमल चौधरी, मयंक खमेसरा, श्याम सुंदर गुर्जर, निवर्तमान पार्षद नेहा कुमावत, रेखा डांगी, ऋतुराज मिश्रा, सुरेश सोलंकी, बंसी लाल गवारिया, सत्यनारायण टांक, झाड़ोल प्रधान राधा देवी परमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply