img 20250612 wa0008 1749720031 oOLyGQ

जोधपुर में नगर निगम के सफाई कर्मचारी की ऑन ड्यूटी तबियत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। नगर निगम जोधपुर के कर्मचारी यूनियन नेता राकेश गुजराती ने बताया कि सफाई कर्मचारी दीपक तेजी वार्ड संख्या 22 में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मृतक दीपक अपनी मां की जगह अनुकंपा नियुक्ति पर लगा था। आज दीपक स्वस्थ हालत में सुबह ड्यूटी पर आया था। अचानक कार्य करते हुए उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर शुरुआत में सेटेलाइट हॉस्पिटल लेकर गए वहां से तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर आए। यहां MDM हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। उन्होंने मांग करते हुए कहा निगम आयुक्त इस भीषण गर्मी को मध्यनजर रखते हुए सफाई कर्मचारियों के लिए समय परिवर्तन करें जिससे सफाई कर्मचारियों को राहत मिले। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की शिफ्ट के समय परिवर्तन को लेकर आयुक्त को बताया गया था, लेकिन उसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। इधर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत के बाद मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में बॉडी रखी गई जहां पर पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई। बता दें कि जोधपुर में आज दोपहर 2:00 बजे करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। गर्मी के बढ़ते असर के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।

Leave a Reply