anigif 1721392458 EUX7Ki

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में सैन्य कैंप पर हिंसक हमले में बाड़मेर निवासी हेड कांस्टेबल सांवलाराम विश्नोई शहीद हो गए थे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुकवार को जिला कलेक्टर ने सीएम सहायता कोष के तौर पर 50 लाख रुपए का चैक उनके परिजनों को सौंपा। 2 साल बाद सीएम सहायता कोष से आर्थिक मदद दी गई। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में 26 जुलाई 2022 को प्रदर्शनकारियों ने सेना पर हमला बोल दिया था। अन्य जवानों के साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात 2 जवान (हेड कांस्टेबल) भी शहीद हुए थे। इसमें एक सांवलाराम विश्नोई (45) बाड़मेर के और शिशुपाल सिंह (45) सीमर के रहने वाले थे। बाड़मेर के बांड गांव के खीचड़ों का वास निवासी सांवलाराम विश्नोई पुत्र विरधाराम ने 1999 में बीएसएफ ज्वाइन की थी। फिलहाल हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। जून 2022 में ही भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ यानि यूए के शांति सैनिक की टुकड़ी में सांवलाराम को भी शामिल कर भेजा था। अफ्रीकी देश कांगो में यूएन की शांति सेना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन यूएन शांति सेना की तरफ से तैनात दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में शुक्रवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शहीद सांवलाराम विश्नोई की पत्नी रूखमण देवी को 45 लाख और उनके माता-पिता धनी देवी एवं विरधाराम को 5 लाख रूपए का चैक सौंपा। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया – शहीद सांवलाराम विश्नोई के देश के लिए दिए महान बलिदान के सम्मान के तौर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह आर्थिक सहायता दी गई है। पूरा देश शहीद एवं उनके परिवार का सदैव ऋणी रहेगा। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के बांड निवासी सांवलाराम विश्नोई शांति सेना के तहत अफ्रीकी देश कांगो में तैनात थे। वहां पर उग्रवादियों से लोहा लेते शहीद हो गए।

By

Leave a Reply