Site icon Raj Daily News

शादी के दो महीने बाद एक्टर ने धोखा दिया:वेडिंग वीडियोग्राफर का खुलासा, पत्नी ने वैनिटी वैन में एक्ट्रेस के साथ न्यूड पकड़ा गया

449953803184441981510215954271753040130960217n 1721464661 pfiOiy

फेमस वेडिंग वीडियोग्राफर विशाल पंजाबी ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बड़े कपल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का एक एक्टर शादी के दो महीने बाद ही पत्नी को धोका दे रहा था। पत्नी ने उसे वैनिटी वैन में एक एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। उस वक्त दोनों न्यूड थे। विशाल पंजाबी सबसे फेमस वेडिंग वीडियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और कई बड़ी सेलिब्रिटी शादियों को रिकॉर्ड किया है। डीजे सिम्ज के पॉडकास्ट में उन्होंने बॉलीवुड की एक कपल सेलिब्रिटी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशाल पंजाबी ने कहा- बॉलीवुड का एक एक्टर शादी के दो महीने बाद ही वाइफ को चीट करने लगा था। वो फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी वैनिटी वैन में एक एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था। उसकी वाइफ अंदर आई और पति को बिना कपड़ों के पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों की शादी टूट गई और कपल का तलाक हो गया। विशाल पंजाबी ने कहा- यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मेरे पैसे डूब गए। शादी की वीडियो के लिए एक्टर को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उनकी वाइफ को फोन किया तो उसने बोला कि फोन मत करो। मुझे शादी का वीडियो नहीं चाहिए। तब मैंने उस एक्टर के मैनेजर को फोन किया तो उसने भी कहा कि हमें शादी का वीडियो नहीं चाहिए। मैंने कहा कि मैं क्या करूं? क्या मैं इसे नेटफ्लिक्स को बेच दूं? विशाल पंजाबी ने आगे कहा- इस घटना के बाद मैंने अपने काम को लेकर नियम बदल दिए। पहले शादी की वीडियोग्राफी के लिए 50 प्रतिशत एडवांस लेता था और बाकी 50 प्रतिशत शादी की वीडियो डिलीवर करते समय। लेकिन अब पूरे एडवांस में चार्ज करूंगा।

Exit mobile version