e200bf31 685b 421a b2d2 99513a9be0c61749096677711 1749103444 WVaVe3

बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। वन खंड तेलनी सी की 2700 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह अभियान धतुरिया, उच्चावद, रानीपुरा और कमालखेड़ा गांवों में चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से खोदे गए 41 बोरवेल को भी नष्ट किया गया। अभियान में शाहाबाद, केलवाड़ा, छबड़ा, छीपाबड़ौद और नाहरगढ़ रेंज के वन विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उप वन संरक्षक अनिल यादव के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगी। इससे वन क्षेत्र की मूल स्थिति को बहाल किया जा सकेगा और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सकेगा।

Leave a Reply