बारां| जिला कांग्रेस कमेटी बारां (शिक्षक प्रकोष्ठ) की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने की। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया के अनुमोदन और प्रदेश सचिव श्याम गौतम, भैरू सिंह राठौड़ व तेजकरण गालव की सलाह पर यह नियुक्तियां की गईं। घोषित कार्यकारिणी में हरदयाल नागर को संरक्षक बनाया गया है। धर्मपाल शर्मा को महासचिव, बाबूलाल मीणा और बाबूलाल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सलाहकार पद पर रामलाल बैरवा, चंद्रमोहन वर्मा, अनवर अली, ओमप्रकाश यादव, सत्यनारायण नागर, सूरजमल बैरवा और देवकरण मेघवाल को जगह मिली है। उपाध्यक्ष पद पर रामप्रसाद बैरवा, रामनारायण मेघवाल, रामकरण बाचोलिया, बृजमोहन मीणा, अशोक सहरिया, श्याम पालरिया, जमील अहमद और सुनील दत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर मदनमोहन गुलवारिया, रामगोपाल मीणा और रामप्रताप बड़गोत्या को जिम्मेदारी दी गई है। देवकरण सेन और हेमराज बैरवा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। कार्यालय सचिव कन्हैयालाल बड़ारिया होंगे। प्रचार-प्रसार मंत्री हजारीलाल कंवरिया व प्रहलाद मेघवाल को बनाया। कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश यादव की नियुक्ति हुई।