Site icon Raj Daily News

शिक्षा मंत्री बोले- ऊंचे कंधे वाली गाय ही गौ माता:यह 24 घंटे ऑक्सीजन लेती-देती है; वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर होने की संभावना

whatsapp image 2025 06 05 at 45223 pm 1749125371 lFFPzF

जोधपुर के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा- ऊंचे कंधे वाली गाय ही गौ माता कहलाती है। वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना हो रही है। वहीं पानी की टंकी पर चढ़ने वाले भाजपा पार्षद पर कहा- ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते हैं। हमें पानी की कीमत को समझना होगा। दिलावर विश्व विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज जोधपुर आए थे। उन्होंने ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोपहर में मीडिया से बात की। वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर की संभावना
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा- वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना हो रही है। हालांकि इसका वे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं बता पाए। मंत्री ने कहा कि देसी गाय के 10 ग्राम घी से होने वाले हवन से ऑक्सीजन मिलती है। गाय 24 घंटे ऑक्सीजन देती-लेती
प्रभारी मंत्री ने कहा- प्लास्टिक का उपयोग बढ़ने से गाय बीमार हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता को बचाना है तो प्लास्टिक से तौबा करना होगा। ऊंचे कंधे वाली गाय ही गौ माता कहलाती है। मेरी जानकारी के अनुसार गौ माता एक ऐसा प्राणी है जो 24 घंटे ऑक्सीजन लेती है और ऑक्सीजन देती है, इसलिए गौ माता को बचाना जरूरी है। हमें पानी की कीमत को समझना होगा
जोधपुर में पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 2 से भाजपा पार्षद दलपत वैष्णव टंकी पर चढ़ गए थे। इस पर बोलते हुए दिलावर ने कहा- ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते हैं। हमें पानी की कीमत को समझना होगा, इसीलिए जल संरक्षण जरूरी हो जाता है। जल संरक्षण करना जरूरी इससे पहले शहर के बनाड़ स्थित अमृत सरोवर पर “वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और सरोवर जल पूजन से हुई थी, जिसमें प्रभारी मंत्री मदन दिलावर शामिल हुए थे। इस मौके पर मंत्री ने कहा- जितनी आवश्यकता है, उतना पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण की आवश्यकता बढ़ जाती है। लोगों को समझना होगा कि भूजल स्तर निरंतर कम हो रहा है। जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का मूल है, और इसे पूजनीय मानकर संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अपील की कि हम सब मिलकर जल स्रोतों की रक्षा करें, भूजल स्तर बढ़ाएं और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाएं। कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा- राजस्थान की संस्कृति सदैव जल संरक्षण की रही है। आज की पीढ़ी को पारंपरिक जल स्रोतों की रक्षा कर भविष्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर तुलसी के पौधे वितरित कर जल संकल्प दिलवाया गया।

Exit mobile version