1001206591 1752048483 yoJCK9

सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के शिवाड़ कस्बे में महिलाओं से सोने के जेवर लूटने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है।
बुधवार सुबह शिवाड़ में ईदगाह के पास रोड के किनारे बैठी एक महिला के कान के कुंडल तोड़कर 2 बाइक सवार वन क्षेत्र में फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले अभयपुरा गांव में एक महिला की नाक से जेवर चुराकर बाइक सवार बदमाश ले गए थे। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से लोगों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है। पीड़ित महिला रामजान पत्नी प्रहलाद कांछी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 8:30 बजे भैंस चराने के लिए आई थी। वह बरौनी सड़क मार्ग के किनारे बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाश आए और महिला के कान के कुंडल तोड़ कर ले गए। चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। जिन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस इस मामले की जानकारी में लग गई है।
मामले को लेकर चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी एवं अन्य उपकरण की सहायता भी ली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह की घटना हो रही है। इसके बावजूद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। कुछ समय पहले अभयपुरा गांव में एक महिला के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। जिसकी जानकारी SP को भी दी गई थी। इसके बाद भी अभी तक इस तरह के बदमाशों को पकड़ नहीं जा रहा है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है।

Leave a Reply