dbgifmagic 90 1751271468 3jb6Cg

कांटा लगा गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री शॉक में है। शेफाली के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी जैसे कई सेलेब्स के निधन पर भी देशभर में शोक की लहर थी, जो कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। एक नजर उन सेलेब्स पर- सिद्धार्थ शुक्ला बालिका वधु से पॉपुलर हुए एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वो महज 40 साल के थे। निधन से कुछ महीनों पहले ही सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी हासिल की थी। प्रत्युषा बनर्जी बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। वो महज 24 साल की थीं। एक्ट्रेस बिग बॉस 7 में नजर आ चुकी हैं। के.के. पॉपुलर सिंगर के.के. को 31 मई 2022 को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया था। वो कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद होटल आते हुए उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। होटल पहुंचते ही वो बेहोश हो गए थे। अटॉप्सी रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थी। वो महज 53 साल के थे। इंदर कुमार वॉन्टेड, तुमको ना भूल पाएंगे, कहीं प्यार ना हो जाए जैसी दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहे इंदर कुमार का महज 44 साल की उम्र में निधन हो गया था। मौत के बाद उनकी पत्नी ने बताया था कि इंदर कुमार सोने से पहले ठीक थे, लेकिन अगले दिन सुबह वो उठे ही नहीं। दिव्या भारती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती महज 19 साल की थीं, जब बालकनी से गिरने से उनका निधन हो गया था। निधन के समय वो फिल्म लाडला का हिस्सा थीं, जिसे बाद में श्रीदेवी के साथ पूरा किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत छिछोरे, काय पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निधन के समय एक्टर महज 34 साल के थे। जिया खान ‘निशब्द’, हाउसफुल’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव उनके मुंबई स्थित फ्लेट से बरामद किया गया था। सौंदर्या अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में नजर आ चुकीं पॉपुलर एक्ट्रेस सौंदर्या का 17 अप्रैल 2004 में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। वो एक पॉलिटिकल पार्टी की रैली में शामिल होने जा रही थीं। निधन के समय वो महज 34 साल की थीं और गर्भवती थीं। विनोद मेहरा 80 के दशक के सबसे हैंडसम एक्टर्स में गिने जाने वाले विनोद मेहरा का महज 45 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें मुंबई में हार्ट अटैक आया था। विनोद मेहरा के इकलौते बेटे का जन्म उनकी मौत के 6 महीने बाद हुआ था। मधुबाला एक दौर की की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वालीं मधुबाला का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। मधुबाला अपने करियर के पीक पर थीं, जब 1969 को उनकी तबीयत खराब रहने लगी थीं। इसी साल उन्हें पीलिया हो गया। जब उनके खून की जांच करवाई गई तो पता चला उन्हें हीमेटूरिया (पेशाब में खून आना) है। उनका इलाज चल ही रहा था कि 22 फरवरी 1969 को देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद 23 फरवरी 1969 को सुबह 9ः30 बजे मधुबाला ने दम तोड़ दिया। पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को महज 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन पर कर्नाटक में शोक मनाने के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी की सरकार को सेक्शन 144 लागू करना पड़ा था। विकास सेठी कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के साथ नजर आ चुके विकास सेठी का 8 सितंबर 2024 को निधन हो गया। वो महज 46 साल के थे। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक था। तुनीषा शर्मा पॉपुलर एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में टीवी शो अलिबाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वो को-स्टार शीजान खान से हुए ब्रेकअप से परेशान थीं।

Leave a Reply